सक्ती – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29, 30 एवं 31 दिसंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल को लेकर नगर पालिका सक्ती के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तर पर मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की 11 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, किंतु अब तक किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के चलते मजबूरन कर्मचारियों को तीन दिवसीय सुनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को अवगत कराया कि हड़ताल अवधि के दौरान नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन में सहभागी रहेंगे तथा हड़ताल कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों में भाग लेंगे। कर्मचारियों ने हड़ताल अवधि में मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की मांग भी रखी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कर्मचारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा कर्मचारियों की मांगों को सक्षम स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका के इंजिनियर तारकेश्वर नायक,शयन शुक्ला,नंदलाल, योगेश्वर, द्विवेदी, तुलसी,रियाजउद्दीन, महेंद्र,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, नगर पालिका कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
Share.
WhatsApp
Related Posts
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। हम सटीकता का प्रयास करते हैं, पर किसी भी त्रुटि या जानकारी में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। लेखों में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं; पोर्टल उनका समर्थन नहीं करता।
Rajkumar Agrawal
Owner/Editor
Mobile :+91-8269798888
Email : sachchikhabar.co.in@gmail.com
Address: Sakti, District Sakti, Chhattisgarh – 495689
Important Pages
© 2025 Sachchi Khabar. Designed by Nimble Technology
