
सक्ती – महानगरों की तर्ज पर बजाज फाइनेंस कंपनी द्वारा आज सक्ती के कॉलेज मैदान में महा लोन मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है और अधिक से अधिक लोगों को इस मेले की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर के लिए यह गर्व की बात है कि बजाज फाइनेंस द्वारा यहां 0% फाइनेंस जैसी आकर्षक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आमजन को दोपहिया वाहन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं आसान किश्तों में उपलब्ध हो रही हैं, जो छोटे शहरों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस महा लोन मेले के आयोजक मां दुर्गा होंडा सक्ती एवं बजाज फाइनेंस रहे। वहीं चैनल पार्टनर के रूप में अन्नपूर्णा फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक, आयुष मोबाइल, विक्की मोबाइल, ग्रीन चैनल अजय, हितेश मोबाइल सहित अन्य प्रतिष्ठानों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों पर विशेष फाइनेंस सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
उद्घाटन अवसर पर विक्की मोबाइल की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को ट्रॉली बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के साथ अमित अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सोनू कुरैशी एवं अनवर खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बजाज फाइनेंस की ओर से कार्यक्रम में
विवेक पांडेय (जोनल मैनेजर),
सुब्रत पटनायक (स्टेट हेड, छत्तीसगढ़),
रत्नेश द्विवेदी (एरिया मैनेजर)
तथा टू-व्हीलर फाइनेंस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महा लोन मेले में दिनभर बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे और 0% फाइनेंस सहित अन्य आकर्षक योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाया। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
