सक्ती । दूरभाष के माध्यम से सच्ची खबर को श्रीमती रानी गीता सिंह द्वारा बताया गया कि सक्ती नगर की आस्था का केंद्र माँ महामाया मंदिर में विराजित मां महामाया राजमहल की कुलदेवी है । नवरात्र पर्व पर उनकी आस्था से लगातार कुछ अनाधिकृत लोगों के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है इस संदेश के माध्यम से सक्ती नगर की जनता को कहना चाहती हूं कि राजमहल की कुलदेवी माँ महामाया शक्ति पूजा का केंद्र है कुछ समय से राजमहल के तथाकथित नौकर एवं अनाधिकृत लोगों द्वारा मंदिर की देखरेख का बहाना बनाकर मंदिर की आस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं । ज्योति कलश के रसीद, चढ़ाए जाने वाले दान सोना चांदी की हेराफेरी किये जाने संबंधी सूचना मिल रही है, मेरा प्रशासन एवं आम जनता से कहना है कि राजमहल की परम्परा के अनुसार मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा ही प्राथमिक पूजा की जानी चाहिए, ताकि मंदिर की आस्था को बचाया जा सके, मंदिर में तेल- घी के नाम पर मिलावटी नकली सामानों का उपयोग किए जाने संबंधी भी सूचनाएँ मिल रही है ,अनाधिकृत लोगों द्वारा मंदिर का संचालन किया जा रहा है सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि शक्ति नगर की आस्था का केंद्र माँ महामाया मंदिर को अनाधिकृत लोगों से बचाया जाए।
