जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक राजा जितेंद्र बहादुर सिंह और पार्षद दीपक गुप्ता के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम
सक्ती- दिनांक 05 नवंबर 2026 को नगर पालिका परिषद सक्ती के सभाकक्ष में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के मुख्य संरक्षक व संस्थापक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में तथा जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के संरक्षक राजा जितेंद्र बहादुर सिंह व मनोनीत पार्षद दीपक गुप्ता के गरिमामय आतिथ्य मे NIDJAM 2026 के लिए जिले से चयनित सभी खिलाड़ियों को सभी अतिथियों ने आशीर्वाद, बधाई एवं शुभकामनाएं देते प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा जारी NIDJAM 2026 का प्रवेश पत्र एवं प्रतियोगिता समय सारणी की मुद्रित पत्रिका प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के संरक्षक शिव नारायण अग्रवाल ,विधिक सलाहकार महेश अग्रवाल,विधिक सलाहकार रथराम पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सक्ती, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 1 से 18 के समस्त पार्षदगण, समस्त मनोनीत पार्षदगण व सम्माननीय सदस्य एवं वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी शेख ज़मीर, जिला एथलेटिक्स मैनेजमेंट कमेटी, समस्त सदस्यों, खिलाड़ियों के पालकों और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के सचिव एवं सेवा निवृत्त संभागीय क्रीडा अधिकारी एन.पी.गोपाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञात हो कि 14 से 16 नवंबर 2026 तक वाक्सन यूनिवर्सिटी ,कामकोल, सदाशिवपेट,हैदराबाद ( तेलंगाना) स्थिति खेल परिसर में आयोजित होने वाले 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026
के लिए जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती से अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग में दिव्यांश यादव ,माही महंत, रितेश चंद्रा,अंश पटेल, विराट धीवर, नैतिक कसेर,मोक्ष पटेल,अलका राठौर, लक्षिता यादव,निशा साहू,साक्षी देवांगन,अक्षत कुमार यादव और मृत्युंजय प्रसाद यादव इस प्रकार कुल 13 खिलाड़ियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
