Author: Sachchi Khabar
सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की महाआरती में पंडित तारेश त्रिपाठी (मैहर) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल, पुष्पा निर्मलकर, आंचल देवांगन के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। आज पंडित तारेश त्रिपाठी ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि मैं महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार के सुखद भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती…
चंद्रपुर – पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रापुसे) चंद्रपुर डमरा सुमित गुप्ता (स.पु.से) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों एवं चोरी नकबजनी पर रोकथाम के लिए दिये गए कडे निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। आज दिनांक 03.02.2026 को जरिये मुखबीर गुप्त सुत्रो से सूचना मिला कि ललित उरांव वार्ड कमांक 03 जबरनपुर चन्द्रपुर के द्वारा एक मोटर सायकल बजाज प्लेटिना को चोरी कर अपने घर के आंगन में छिपाकर रखा है सूचना पर वरिष्ठ…
सक्ती – नगर पालिका सक्ती के ऊर्जावान एवं कर्मठ अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नगर के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की राशि को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से नगर पालिका सक्ती के सभी 18 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका सक्ती में सड़क, नाली, सीसी रोड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 34 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इससे नगर के विभिन्न वार्डों…
सक्ती – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूजा अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलवाना रहा। बैठक के दौरान सीएमएचओ पूजा अग्रवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि ज़मीनी स्तर पर हर जरूरतमंद तक पहुंचे। उन्होंने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर…
सकती – कबड्डी टीम भावना से प्रेरित खेल है जिसमें खिलाड़ी सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से परे टीम के लिए खेलता है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि कबड्डी देश की प्राचीन खेल है जिसमें खिलाड़ी में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है। उदघाटन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि की आसंदी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग विधि के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि शिक्षा से इंसान में विद्या बुद्धि कौशल विकास होता है तो वहीं खेलों से…
सक्ती – महानगरों की तर्ज पर बजाज फाइनेंस कंपनी द्वारा आज सक्ती के कॉलेज मैदान में महा लोन मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है और अधिक से अधिक लोगों को इस मेले की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती नगर के लिए यह गर्व की बात है कि बजाज फाइनेंस द्वारा यहां 0% फाइनेंस जैसी आकर्षक…
अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- आने वाले दिनों में बृहद बैडमिंटन टूर्नामेंट का होगा आयोजन सक्ती – जिला मुख्यालय सक्ती शहर में 10 जनवरी को बैडमिंटन क्लब का गठन किया गया है,शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में स्थापित नगर पालिका के इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम जो कि क्षेत्र के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक तकनीक से स्थापित किया गया है,तथा बैडमिंटन क्लब के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद शक्ति के जो भी अध्यक्ष होंगे वह उसके पदेन अध्यक्ष रहेंगे तथा इस…
सक्ती से मेरा पुराना नाता है एवं सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक – पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर छोटे-छोटे बच्चों को डांस सीखना किसी तराजू में मेंढकों को तौलने के समान है – श्याम सुंदर अग्रवाल सक्ती – नगर के हृदय स्थल में स्थित ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार 11 जनवरी को अपना छठवां वार्षिकोत्सव प्रतिबिंब 6 का बहुत ही धूमधाम के साथ आगाज किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्ती नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर…
सक्ती – आज शाम 5:15 बजे श्री राम मंदिर के पास सत्संग भवन में बुजुर्ग महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन एवं सत्संग किया जा रहा था उसी समय अचानक एक आदमी जो सत्संग भवन में घुसकर लोहे की राड से वृद्ध महिलाओं के ऊपर हमला कर दिया जिसमें तीन बुजुर्ग महिलाओं को गंभीर चोटें आई उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट किया गया एवं कई बुजुर्ग महिलाओं के हाथ पैर में वार किया गया है । वृद्ध महिलाओं द्वारा चिल्लाने पर मोहल्ले वासियों द्वारा उस आदमी को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया है पुलिस ने अपनी विवेचना जारी कर दी है…
सक्ती – सक्ती जिले मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में सक्ती नगर के अग्रसेन चौक में जिला भाजयुमो द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का गंभीर आरोप लगाया। जिला भाजयुमो अध्यक्ष आलोक पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेता लगातार सनातन धर्म का विरोध करते आए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। हम सटीकता का प्रयास करते हैं, पर किसी भी त्रुटि या जानकारी में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। लेखों में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं; पोर्टल उनका समर्थन नहीं करता।
Rajkumar Agrawal
Owner/Editor
Mobile :+91-8269798888
Email : sachchikhabar.co.in@gmail.com
Address: Sakti, District Sakti, Chhattisgarh – 495689
Important Pages
© 2025 Sachchi Khabar. Designed by Nimble Technology