Author: Sachchi Khabar

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की अहम संगठनात्मक बैठक  जिला अध्यक्ष टिकेश्वर  ग़बेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  जिसमे मुख्य अतिथि  भूपेंद्र सवन्नी अध्यक्ष अक्षय ऊर्जा  छत्तीसगढ़ और  जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा विधानसभा प्रभारी, राजेन्द्र राजपूत प्रदेश मंत्री विद्या सिदार , पूर्व सांसद गुहाराम अज़गले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मीडिया पैनलिस्ट श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी खिलावन साहू ,पूर्व जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा उपस्थित रहे। भूपेंद्र सवन्नि ने संगठन के विषयों पर सारगर्भित बाते कहीं एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की रूपरेखा पर एवं तय कार्यक्रम को सफल बनाने…

Read More

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर वरिष्ठजन, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंगी व्यक्तियों के लिए  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज उभय लिंगी व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के उभय लिंगी व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु समाज कल्याण विभाग कार्यालय ग्राम पंचायत जेठा सक्ती में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक…

Read More

भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पूज्य ताऊ जी थे स्वर्गीय नारायण शर्मा जी सक्ती –  सक्ती शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी रेस्टोरेंट के संचालक एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल तथा सर्व ब्राह्मण समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का विगत दिनांक- 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था,जिनकी श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम कल दिनांक- 19 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को दोपहर 3:00 से हटरी धर्मशाला सक्ती में आयोजित किया गया है, भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित शर्मा परिवार सक्ती ने समस्त स्नेही स्वजनों से इस अवसर…

Read More

सक्ती –  21 दिसम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा में दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।यह सम्मेलन भारतमाता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु समग्र हिन्दू समाज को संगठित जागृत कर उनमें नई ऊर्जा चेतना भरने के उद्देश्य से किया जा रहा है।सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा से दोपहर 2.00 बजे  राम कीर्तन मण्डली के सान्निध्य में सभी भाई बहन ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य पंडित श्री राजेंद्र शर्मा जी संबोंधित करेंगे।प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय सक्ती की संचालिका ब्रम्हकुमारी…

Read More

सक्ती –   छत्तीसगढ़ प्रदेश के विष्णु देव सरकार ने जमीन डायवर्सन को लेकर प्रदेश वासियों को बड़ी राहत दी है, 13 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर नए डायवर्सन संबंधी नियम बनाए गए हैं,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर,नया रायपुर अटल नगर, दिनांक 13 दिसम्बर 2025 की अधिसूचना एफ RULE-8/76/2025-REVENUE. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन् 1959) की धारा 172 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा, अधिसूचित करती है कि निम्नलिखित भूमियों के व्यपवर्तन हेतु सक्षम प्राधिकारी की अनुज्ञा की आवश्यकता…

Read More

सक्ती –  सक्ती  शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को दो दिवसीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इस महासम्मेलन का आयोजन कुर्मी क्षत्रिय समाज के चन्द्रा समाज, गबेल समाज एवं कश्यप समाज के सौजन्य से होगा जिसमें कुर्मी समाज की 27 उपजातियो के भाई-बहन बड़ी संख्या में शामिल होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ दिवस भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं इस कार्यक्रम में…

Read More

 सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभांवित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित जनहितकारी योजनाओं से जिले के विभिन्न दिव्यांगजनो की जिंदगी संवर रही हैं। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना से कु. आरती राय को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई जो उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह बनकर सहायक हुई है। बता दे कि सक्ती जिले के ग्राम मालखरौदा की निवासी कुमारी आरती राय, पिता गनपत राय,…

Read More

सक्ती –  नगर के भारतीय स्टेट बैंक के सामने बायो हील वैलनेस सेंटर का शुभारंभ लगभग 20 दिनों पहले प्रारंभ हुआ था। जहां पर तरंगों के माध्यम से सर का दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर ,साइटिका, हृदय रोग ,पथरी, साइनस यौन रोग, मोटापा, अनिंद्रा कमर का दर्द ,घुटनों का दर्द, थायराइड, महिलाओं की समस्या, लकवा ,हर्निया, बवासीर ,प्रोस्टेट ,अस्थमा, आदि का इलाज वहां पर किया जाता है मरीज की उम्र चाहे जितनी भी हो सभी को इन सभी बीमारियों का इलाज तरंगों के माध्यम से किया जाता है अभी तक रेगुलर जिन्होंने भी अपना इलाज कराया है उनको सभी को बहुत…

Read More

सक्ति – बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा दृष्टि बाधित स्कूल एवं नवजीवन मूकबधिर स्कूल, सक्ती में प्रतिमाह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है।विगत दिनों स्वयं सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम कीर्ति बड़ा ने  विद्यालयों का दौरा कर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जांच की थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के लिए नियमित मेडिकल चेकअप की आवश्यकता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तय अंतराल पर भेजे जाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि बच्चे विशेष…

Read More

सक्ती –  नगर के जिंदल वर्ल्ड स्कूल में वर्ष 2025 के एनुअल डे गूंज 6 का आयोजन धूमधाम से किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ कहा, “आप सबमें असीम प्रतिभा है। मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करें, सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता को विकसित करते हैं।”द्वितीय दिवस में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बच्चों और शिक्षकगण को संबोधित करते…

Read More