Author: Sachchi Khabar
सक्ती – नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2026 से देश में ऐसे कई नियम लागू होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, कामकाज और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में बैंकिंग, टैक्स, गैस सिलेंडर, डिजिटल पेमेंट और गाड़ियों की कीमतें शामिल हैं।डिजिटल पेमेंट होंगे और सुरक्षितसरकार ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए डिजिटल पेमेंट के नियम सख्त करने जा रही है। यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सिम वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और कड़ी होगी। इसके साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी,…
सक्ती – सक्ती शहर के समाजसेवी एवं शहर के प्रतिष्ठित शिव बुक सेंटर के संचालक मांगेराम अग्रवाल ने अनुकरणीय पहल करते हुए शहर के कसेर पारा स्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के बच्चों को शहर के स्टेशन रोड में चल रहे रोताही मेले का भ्रमण करवाया, साथ ही बच्चों को विभिन्न प्रकार के झूले, खेल, तमाशा दिखाते हुए उन्हें मेले में स्वादिष्ट व्यंजन भी खिलाएं, तथा उन्होंने मेले में बच्चों को मीना बाजार में उनके दैनिक उपभोग के जरूरी सामान भी दिलवाएं, जिस पर विद्यालय के बच्चे भी काफी प्रसन्न देखे गए तो वही बच्चों ने भी मेले में खूब…
सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा आज 25 दिसंबर को सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में नवनिर्मित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम अटल परिसर में अटल जी की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया गया, साथ ही इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय एवं उप यंत्री तारकेश्वर नायक द्वारा आगंतुक सभी…
सक्ती – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों एवं चेम्बर पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजाति समाज पर किए गए योजनाबद्ध हमले और स्थानीय प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।धर्मांतरण और अत्याचार के खिलाफ एकजुट हुआ व्यापारी समाजसर्व समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 24 दिसंबर 2025 को आहूत ”छत्तीसगढ़ बंद” के समर्थन में चेम्बर ने अपनी पूरी शक्ति झोंकने का निर्णय लिया है। बैठक की शुरुआत में चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री…
सक्ती – राज्य शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत सक्ती जिले के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी व जनहितकारी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। सक्ती जिले के एडिशनल एसपी हरीश यादव का स्थानांतरण कर उन्हें बेमेतरा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान हरीश यादव ने सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील मामलों के प्रभावी निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके…
तीन नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम, अग्रवाल सभा कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राधेश्याम गर्ग के सुपुत्र थे अक्षय सक्ती – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में 23 दिसंबर को कारखाना मोहल्ला निवासी जनपद पंचायत पूरी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले…
सक्ती – बाराद्वार शहर के अंदर रेलवे स्टेशन से लगकर रेलवे द्वारा साईंडिंग बनाई गई है, जिसमें आए दिन रेलवे की रेक के माध्यम से जहां खनिज संसाधनों एवं अन्य खाद्यान्न सामग्रियों के लोडिंग, अनलोडिंग करवा कर ढुलाई तथा परिवहन का कार्य करवाया जाता है, तो वहीं वर्तमान में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित साइडिंग में डोलोमाइट की लोडिंग अनलोडिंग के दौरान उड़ने वाली खतरनाक धूल को देखते हुए पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, किंतु रेलवे प्रशासन की उदासीनता एवं लापरवाही से उपरोक्त कार्य पूर्ण ना हो पाने के बावजूद वहां रेक लगाने की स्वीकृति देकर…
सक्ती – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29, 30 एवं 31 दिसंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल को लेकर नगर पालिका सक्ती के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तर पर मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की 11 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, किंतु अब तक किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के चलते मजबूरन कर्मचारियों…
मोबाइल बंद, आख़िरी लोकेशन खेल मैदानसक्ती – सक्ती के जवाहर लाल नेहरू (JLND) कॉलेज में B.Com प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या साहू (18) को लापता हुए 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नही जुटा पाई है ऐसे में सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। अनन्या साहू के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लेकिन पुलिस गुरुवार सुबह तक ना तो कॉल रिकॉर्ड निकाल पाई थी और ना ही मोबाईल का लोकेसन ट्रेस कर पाई है। जवान बेटी के अचानक लापता हो जाने…
सक्ती – सक्ती बाबा गुरू घासीदास जी के 269 वें जयंती के पावन अवसर पर 18 दिसंबर, गुरूवार को जिले भर में सतनामी समाज के लोगों ने सतनाम शोभा यात्रा निकाल कर जनसाधारण को बाबा गुरू घासीदास जी के मनखे-मनखे एक बरोबर पर आधारित सतनाम संदेश के प्रति जागरूक किया। जिले के सक्ती विकासखंड में सतनाम शोभायात्रा की शुरुआत खैरा – तुर्रीधाम स्थित जैतखाम पर पूजा अर्चना करने के साथ हुई। जो आगे नगरदा, जर्वे, पोड़ी, दारंग, सरहर, बाराद्वार, मुक्ता राजा, सकरेली, केसला, जेठा, सुआडेरा, डोंडिया, पोरथा होते सक्ती पहुंची जहां नगर भ्रमण पश्चात यात्रा सक्ती नगर में अंबेडकर चौक…
Disclaimer
इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। हम सटीकता का प्रयास करते हैं, पर किसी भी त्रुटि या जानकारी में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। लेखों में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं; पोर्टल उनका समर्थन नहीं करता।
Rajkumar Agrawal
Owner/Editor
Mobile :+91-8269798888
Email : sachchikhabar.co.in@gmail.com
Address: Sakti, District Sakti, Chhattisgarh – 495689
Important Pages
© 2025 Sachchi Khabar. Designed by Nimble Technology